ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ हद तक सफल रहा लॉक डाउन

ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ हद तक सफल रहा लॉक डाउन


दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज


रिपोर्टर---- महमूद अहमद



 फूलपुर ----प्रदेश सरकार ने अचानक 10 जुलाई से 13 जुलाई तक बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन घोषित कर दिया जिसका असर फूलपुर नगर पंचायत मंडी स्थल ग्रामीण क्षेत्रों जैसे लीलहट मुबारकपुर कोल्हापुर भमई मैलहन मैलवन अगहुवा बुढिया का इनारा बाबूगंज मे प्रथम पाली कुछ हद तक कामभाव रहा परंतु दोपहर बाद बाजारों में लोग घूमते फिरते  तथा चाय पान के चक्कर में टहलते दिखे हल्का नंबर 2 के उप निरीक्षक लल्लन वर्मा ने बिना माक्स और बेवजह बाजारों में घूमने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की


सर्पदंश से बालिका अचेत

फूलपुर---  कोतवाली के (रसूलपुर) मैलहन गांव में शनिवार सुबह 8:00 बजे घर में काम करते समय मनीषा 13 वर्षीय पुत्री ओम प्रकाश शर्मा को विषैले जंतु ने डस लिया ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर झाड़ फूंक की परंतु आराम न मिलते देख परिजनों ने निजी चिकित्सालय मे इलाज हेतु भर्ती कराया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ