जिलाधिकारी द्वारा जेल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी नया कैदी जेल आता है तो उसका टेस्ट कराएं, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उसे जेल के अंदर प्रवेश दिया जाए यहां पर भी सभी कैदियों का रैपिड एंटीजेन किट के द्वारा टेस्ट किया जाएगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी हनुमान घाट पहुंचे यहां पर स्वास्थ विभाग की टीम कोरोना टेस्ट के लिए मौजूद थी। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि जिसे भी खांसी, बुखार, जुकाम तथा सांस लेने में समस्या हो वह स्वेच्छा से अपना टेस्ट कर आ सकता है। उन्होंने लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की तथा कहा कि लोग सतर्कता बरतें।

0 टिप्पणियाँ