डॉक्टर नियाज हसन बने नोडल अधिकारी द्वितीय

डॉक्टर नियाज हसन बने नोडल अधिकारी द्वितीय

अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
 चक्रपानपुर/आजमगढ़
  जनपद में  कोरोना संक्रमितो  की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है I इसका सीधा असर स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर  फैसिलिटी अस्पताल पर भी पड़ रहा है I कोविड-19 को समर्पित होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज को यल 3 श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया है I इसके तहत आजमगढ़ मंडल  के तीनों जिलों के गंभीर मरीजों को  यहां भर्ती करने की व्यवस्था दी गई है I प्रधानाचार्य डॉ आरपी शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूरी तरह तैयार है I डॉक्टरों की पूरी टीम दिन रात मरीजों की  चिकित्सा व देखरेख में लगी है  I मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए प्राचार्य डॉक्टर आरपी शर्मा ने  डॉक्टर नियाज हसन को द्वितीय नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी है I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ