राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस, अमेठी एवं चोलामण्डल एमएस रिस्क सर्विसेज के बीच समझौता

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस, अमेठी एवं चोलामण्डल एमएस रिस्क सर्विसेज के बीच समझौता


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र 



अमेठी

राजीव गाँधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी), जायस, अमेठी ने चेन्नई स्थित चोलामंडलम एमएस रिस्क सर्विसेज लिमिटेड के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के अंतर्गत दोनों संगठन, देश में स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुस्थिरता व जोखिम (एचएसएसआर) और स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण (एसएसई) क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों के लिए, सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम को आगामी अठारह महीनों में, भारत के लगभग एक हजार पेशेवरों तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

इस समझौते की जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक, आचार्य अखौरी सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि इससे उद्योग तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच व्याप्त दूरियों को समाप्त करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इसके माध्यम से प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुस्थिरता व जोखिम (एचएसएसआर) और स्वास्थ्य, सुरक्षा व पर्यावरण (एसएसई) से जुड़ी नई प्रौद्योगिकी और सुरक्षा अभियांत्रिकी के समाधान से संबंधित नई जानकारी उपलब्ध करायी जा सकेगी। 

चोलामंडलम एमएस रिस्क सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक श्री वी. सूर्यनारायणन ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारे व्यापक अनुभव और आरजीआईपीटी के साथ यह समझौता, सुरक्षा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उद्योग उन्मुख पाठ्यक्रम प्रदान करने के क्षेत्र में, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं व्यावहारिक कौशल का एक अनूठा मिश्रण होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ