दीवाल के नीचे दबकर महिला की हुई मौत

दीवाल के नीचे दबकर महिला की हुई मौत



दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

रिपोर्टर ---- महमूद अहमद


फूलपुर---- कोतवाली के चकरा अलीपुर गांव में मंगलवार सुबह 9:00 बजे घर के पीछे बैठकर काम कर रही रेखा जायसवाल 40 वर्षीय पत्नी लाल जी जयसवाल के ऊपर पिछली दीवार भरभरा कर गिरने से रेखा मलबे में दब गई शोर-शराबा सुन ग्रामीणों ने बाहर निकाला तो सिर की गंभीर चोट होने के कारण परिवारीजन लेकर फूलपुर के निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया सूचना पर कानूनगो देवमणि लेखपाल ओमप्रकाश भारतीया कोतवाली उप निरीक्षक राजेश कुमार आदि मौके पर पहुंचे परंतु परिजनों ने पीएम हेत भेजने तथा सरकारी अनुदान लेने से मना कर दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ