शासन की मंशा अनुरूप फरियादियों की जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना मेरी प्राथमिकताओं में है शामिल :- घनश्याम भारतीय
अमेठी। घनश्याम भारतीय सरल स्वभाव के धनी राजस्व विभाग में अनुभवशील तहसीलदार के रूप में इनकी पहचान है गरीबों की मदद में सबसे तेज तर्रार तहसीलदार गिने जाते हैं भारतीय जी इसके पूर्व में मुसाफिरखाना तहसील में तहसीलदार के पद पर रहकर वहा की जनता को अपनी सेवा दे चुके है। इसके बाद अमेठी के तहसीलदार बने इस कोरोना जैसे महामारी बीमारी से निपटने के लिए तहसीलदार कोरोना योद्धा के रूप में काम किये। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने घनश्याम भारतीय के कार्यों की तारीफ भी की थी घनश्याम भारतीय जी जबसे अमेठी की कमान संभाली तब से उन्होंने पीड़ितों को न्याय देना राजस्व की वसूली पर विशेष ध्यान देना कानून गो लेखपाल संग्रह अमीन पर विशेष निगरानी कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने में सर्वोपरि तहसीलदार के रूप में गिनती होती है । आज जिलाधिकारी ने तहसीलदार का स्थानांतरण सदर तहसीलदार गौरीगंज के पद पर किया है। तहसीलदार घनश्याम भारतीय ने गौरीगंज में पदभार ग्रहण कर लिया है । दूरभाष पर वार्ता के दौरान बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि राजस्व की वसूली भी तेज की जाएगी लंबित पड़े मुकदमों को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा घनश्याम भारतीय जहां जहां पर तहसीलदार के रूप में सेवा दी है वहां की जनता का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहे हैं उनकी मंशा होती है पीड़ित को न्याय मिले तभी उनको संतुष्टि मिलती है।

0 टिप्पणियाँ