अपराधियों ने पुलिस के सामने टेके घुटने कहा अब नहीं करेंगे अपराध

जिले के टॉप 10 अपराधियों में अनिल दुबे सहित धरे गए 2 और

अक्षय मेल रायबरेली, 
नीलम 


रायबरेली नगर कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा आज जिले के टॉप 10 अपराधियों को किया गया गिरफ्तार जो ₹20-20 हजार के थे इनामिया ।
गौरतलब है कि जनपद में अपराध में अपना परचम लहराने की कोशिश कर रहे व कई बार जेल जा चुके दर्जनों मुकदमों से झेल रहे अपराधियों को नगर कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने एक बार फिर अवैध शस्त्रों वा कारतूसो के साथ गोरा बाजार से दबोच लिया जिनके पास से 315 बोर का तमंचा 12 बोर का तमंचा 4 जिंदा कारतूस 315 बोर के वा दो जिंदा कारतूस बार बोर के तथा दो खोखा 312 बोर के बरामद किए गए हैं गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 1-अनिल दुबे पुत्र राम तीरथ निवासी ग्राम कसारा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी 2-सुभाष कश्यप पुत्र कृष्ण गोपाल कश्यप टॉप टेन अपराधी निवासी पुलिस लाइन चौराहा थाना कोतवाली नगर
3- सचिन सोनकर पुत्र गुड्डे लाल सोनकर टॉप टेन अपराधी निवासी कृष्णा नगर गल्ला मंडी जो पहले से भी कई मुकदमों में वंचित और फरार बताए जा रहे थे जिनको थाना कोतवाली नगर द्वारा व SOG टीम ने गिरफ्तार करते हुए गैंगस्टर गुंडा एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए इस पूरे मामले का अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने खुलासा कर जेल भेज दिया वही गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने कहा अब से अपराध से कोसों दूर रहेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ