यूपी में जंगलराज, कानून व्यवस्था बुरी तरह फेल, इस्तीफा दें सीएम योगी : कमल सिंह चौहान
नीलम अक्षय मेल रायबरेली
रायबरेली - काँग्रेसी नेता कमल सिंह चौहान ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हुई हत्या के मामले में योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बदहाल कानून व्यवस्था पर उनके इस्तीफे की माँग की है। पत्रकार विक्रम जोशी की भांजी का कहना है कि उनके साथ पिछले एक-डेढ़ साल से छेड़खानी की जा रही थी। 16 जुलाई उन्होंने जब छेड़खानी की तो उनके मामा ने इसका विरोध किया और बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। विक्रम जोशी की भांजी के मुताबिक उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत की थी लेकिन पुलिस खामोश रही।मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक सोमवार रात जब पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला हुआ तब उनकी दो बेटियां भी बाइक पर सवार थीं। बड़ी बेटी के मुताबिक, पापा बाइक चला रहे थे, इसी दौरान जब बाइक सड़क पर आई तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बाइक गिरा दी। जब पापा ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे लोग पापा को मारने लगे। इस दौरान कार के पास ले जाकर एक हमलावर ने उनको गोली मार दी। इसके बाद हमला करने वाले फरार हो गए।
कमल सिंह चौहान ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बनता जा रहा है।पुलिस व अफसर मनमाने हो गए हैं, वह आम जनता की छोड़िये, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते।उत्तर प्रदेश में ऐसा लगता है, लोकतंत्र नहीं बल्कि अफ़सरतंत्र चल रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता, बहन, बेटियाँ दहशत में जी रही हैं। दिन ब दिन खराब होती कानून व्यवस्था व कोई सुनवाई न होने पर अगर कोई सवाल खड़े करता है तो उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं, या एनकाउंटर से डराया जा रहा है।योगी सरकार ने लोकतंत्र का मतलब गणतंत्र समझ लिया है।
कांग्रेस पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था व जनता की समस्याओं पर सवाल उठा रही है और आंदोलन, धरना, प्रदर्शन कर रही है।जनता इनके कार्यकाल से त्रस्त हो चुकी है।
प्रियंका जी के नेतृत्व में अब उत्तर प्रदेश में आने वाली सरकार काँग्रेस की ही है।
0 टिप्पणियाँ