कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के निर्देशों का करें पालन

कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के निर्देशों का करें पालन

नीलम ब्यूरो रायबरेली, 
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र 




मीना राजू मंच सुगमकर्ताओ ने ठाना है।
कोरोनावायरस को जनपद से भगाना है।।
वर्तमान समय में जिस तरह कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही है उससे बचने का सबसे सशक्त माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह को मानकर ही बचा जा सकता है। हम सुरक्षित परिवार सुरक्षित तो देश सुरक्षित की सोच तभी सफल होगी जब हम सब मिलकर कोरोना के खिलाफ जारी जंग में केंद्र एवं राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का साथ एवं सहयोग दें। कोरोना से बचने के लिए लगातार जिला प्रशासन के निर्देशों को आम जनमानस के बीच प्रचार प्रसार हेतु बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा बहुत ही मजबूती के साथ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं आज के संदेश विकासखंड राही से वंदना श्रीवास्तव एवं सुषमा अकेला हरचंदपुर से ममता शुक्ला स्मिता त्रिवेदी एवं कंचन बछरावां से कमलेश यादव एवं डॉ नीलिमा श्रीवास्तव सताव मृदुला रानी बर्मा डलमऊ से सुदामा सिंह सरेनी से दीप्ति सिंह द्वारा संदेश देने वाले चार्ट बनाकर घर पर रहे सुरक्षित रहें मास्क का प्रयोग करें सामाजिक दूरी बनाए और समय-समय पर हाथ धोकर कोरोना एवं संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देश एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय के संयोजन एवं सहयोग से लगातार गांव-गांव घर-घर तक लोगों को महामारी से बचने के लिए सतर्क एवं सजग बनाया जा रहा है।
अभियान के संयोजक श्री पांडे ने बताया कि वर्तमान समय कोरोना के साथ-साथ संचारी रोग डेंगू मलेरिया फाइलेरिया से भी बचने के लिए आम जनमानस को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा बहुत ही प्रेरणादाई एवं प्रभावशाली संदेश देकर जागरूक किया जा रहा है जिसमें मीडिया का जबरदस्त सहयोग मिलने से यह अभियान सफल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ