विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण करने का किया आवाहन : दल बहादुर कोरी विधायक ------------------------------------- आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी !



नीलम रिपोर्ट दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र



रायबरेली। आज दिनांकः 11 जुलाई, 2020 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई 2020 का शुभारम्भ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रायबरेली के सभागार में श्री दलबहादुर कोरी, माननीय विधायक - सलोन रायबरेली के करकमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा करोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की सफलता हेतु शुभकामनायें दीं एवं उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग रायबरेली की पहल पर आशाओं को क्षेत्र में भ्रमण करने के लिये उपलब्ध कराये जा रहे कपड़े के त्रिपल लेयर मास्क जिन पर श्लोगन अंकित है - ‘‘दो गज की दूरी, मास्क एवं छोटा परिवार जरूरी‘‘ का लोकार्पण किया गया। साथ ही आम जनमानस से अपील की गयी कि वह अपने परिवार का आकार सीमित रखते हुए राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह पखवाड़ा मुख्यताः दो चरणों मे चलाया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में 27 जून से 10 जुलाई दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा चलाया गया, जिसके तहत आशाओं के द्वारा क्षेत्र में ग्राम स्वास्थ्य सूचकांक रजिस्टर में लक्ष्य दम्पत्तियों को चिन्हित करते हुए उनकी जानकारी अपडेट की गयी। जिससे कि द्वितीय चरण दिनांकः 11 जुलाई 2020 से 31 जुलाई 2020 सेवा प्रदायगी सप्ताह के दौरान उन लक्षित दम्पत्तियों को बास्केट ऑफ च्वाइस के अन्तर्गत उपलब्ध संसाधनों में से इच्छित विकल्प की सेवायें प्रदान की जायेगी। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे़ के तहत फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए प्रचार-प्रसार की गतिविधियॉ आयोजित की जायेगीं। इस दौरान आशा व ए0एन0एम0 को पर्याप्त मात्रा में गर्भ निरोधक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। समुदाय अथवा चिकित्सा इकाई पर इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न गर्भ निरोधक साधनो के प्रति काउन्सलिंग की जायेगी। जनजागरूकता के लिये सार्वजनिक स्थलो पर बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन व पम्पलेट भी वितरित किये जायेगें। अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर लगे कण्डोम बाक्स को प्रतिदिन विसंक्रमित किया जायेगा। आगामी 15 जुलाई से चलने वाले दस्तक अभियान के दौरान आशाओं के द्वारा लाभार्थियों को परिवार नियोजन की सामग्री घर-घर उपलब्ध करायी जायेगी। इस पखवाड़े की थीम-‘‘आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी‘‘ 
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी-परिवार कल्याण डा0 ए0के0 चौधरी ने बताया कि पखवाड़े के दौरान महिला लाभार्थियों को अंतरा इन्जेक्षन, छाया सप्ताहिक गोली, प्रसव पश्चात आई0यू0सी0डी0 सेवाओं को अपनाने के लिये विषेष रूप से प्रेरित किया जायेगा साथ ही उन्हें अन्य गर्भ निरोधक साधनो के बारे में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी के साथ मानको को ध्यान में रख कर प्रचारित किया जायेगा। नसबन्दी सेवा हेतु महिला एवं पुरूष के लिये इच्छुक लाभार्थियों का पहले से पंजीकरण करके उन्हें जिला चिकित्सालय में ट्रूनॉट मशीन के द्वारा कोविड की जॉच करायी जायेगी तत्पश्चात उन्हें नसबन्दी की सेवाओं से लाभान्वित किया जायेगा। 
जिला परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक प्रबन्धक ने बताया कि मिशन परिवार विकास की शुरूआत सन् 2017 में 07 राज्यों के 146 जनपदो में की गयी, जिन जनपदो में प्रजनन दर 03 से ज्यादा थी ऐसे जनपदो को अभियान के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। मिषन परिवार विकास का उद्देष्य सन् 2025 तक प्रजनन दर का 2.1 तक लाने का है। प्रदेश में मिशन परिवार विकास की योजना 57 जनपदो में चलाई जा रही है जिसके अन्तर्गत आशाओं को महिला नसबन्दी पर 2000 एवं पुरूष नसबन्दी पर 3000 हजार की प्रतिपूर्ति धनराषि प्रदान की जाती है एवं नवविवाहित दम्पत्तियों के लिये नई पहल किट आशा कार्यकत्री के माध्यम से वितरित की जाती है। 
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनय पाण्डेय- अर्बन क्वार्डिनेटर द्वारा किया गया, इस अवसर पर डी0एस0 अस्थाना- जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, राकेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, कमलेष कुमार परिवार कल्याण विषेषज्ञ यू0पी0टी0एस0यू0, डा0 रविकान्त सिंह क्वालिटी कन्सलटेन्ट, डा0 ऋषी बागची एपीडेमोलॉजिस्ट, पूनम यादव जिला सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण, अषोक कुमार श्रीवास्तव प्रषासनिक अधिकारी, भूपेन्द्र प्रताप सिंह पटल सहायक, प्रेमषंकर शर्मा, संजय गुप्ता,  आशीष कुमार, संजय थापा, अंकित कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ