दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
संवाददाता ---- शिव कुमार यादव
फूलपुर /
विकासखंड बहरिया क्षेत्र के अंतर्गत सराय गंभीर दास उर्फ बीबीपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों मे गैस सिलेंडर फटने से पूरी गृहस्थी जलकर हुई खाक सूत्रों से जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार पुत्र अमीरे सरोज बेहद गरीब परिवार से है दिनेश की पत्नी धान की रोपाई करने के बाद शाम को घर आई तो खाना बनाया तथा बच्चो के साथ खाना खाकर बाहर सो गए
तभी रात 11:00 बजे घर के अंदर से जोरदार अावाज आई घर के बाहर सो रहे दिनेश का परिवार जाग गया और देखा तो घर का दरवाजा टूट गया था पिछले हिस्से की दीवाल गिर गई थी बगल मे बांधी गई बकरियों का क्षत विक्षत मांस पड़ा था घर के अंदर जाकर देखा तो गैस सिलेंडर फटा हुआ था
तथा घर के अंदर रखा हुआ बक्सा जिसमें पूरी गृहस्ती थी कुछ सोने चांदी के आभूषण बैंक पासबुक तथा कुछ कागजात थे और गेहूं चावल व बर्तन सब जलकर राख को गया था ग्राम प्रधान महानारायण सरोज ने फोन के माध्यम से क्षेत्रीय लेखपाल व तहसीलदार को मामले से अवगत कराया
वही सूचना पाकर भारत गैस एजेंसी करनाईपुर के मैनेजर मौके पर पहुंचकर अपना कागजी कार्रवाई किए तथा शिव कुमार यादव मीडिया प्रभारी के माध्यम से क्षेत्र के विधायक व अपना दल यस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज को घटना से अवगत कराया गया जिस पर विधायक ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और कहा की इस दुख की घड़ी मे हम आपके साथ मे हैं तथा हर संभव आपकी मदद की जाएगी



1 टिप्पणियाँ
बहुत दुखद घटना है। हम प्रशासन व जनप्रतिनिधि से आग्रह करते हैं कि पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद की जाय।
जवाब देंहटाएं