कोरोना वायरस के कारण पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव
नहीं मनाएंगे अपना 55 वां जन्मदिन
दो इंटर कॉलेजो की फीस माफ करने के बाद लिया दूसरा निर्णय
अयोध्या। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के सबसे चर्चित राजनेताओ में शामिल रहे जननायक पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव के वारिस पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव बुधवार को 55 साल के हो जाएंगे। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव एक बार ब्लाक प्रमुख,तीन बार विधायक रहने साथ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रह चुके है।
लेकिन इस बार उन्होंने फैसला किया है कि वो अपना बर्थडे सेलीब्रेट नहीं करेंगे। उन्होंने ये फैसला कोविड 19 महामारी में फ्रंटफुट पर लड़ रहे वॉरियर्स के सम्मान में लिया है।
आनंद सेन यादव का ये कदम सच में काफी सराहनीय है क्योंकि कोरोना महामारी जैसी आपदा के खिलाफ सबसे आगे रहकर लड़ने वाले वॉरियर्स जैसे डॉक्टर, पुलिस ये सब लगातार देश के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने इस बार अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्हें लगता है कि इस महामारी में फ्रंटफुट पर लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, डिफेंस पर्सनल को सम्मान देने का ये एक अच्छा तरीका है। पूर्व मंत्री लगातार कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में जनता का सहयोग कर रहे है।
इसके अलावा वो दूसरे तरीके से भी इस लड़ाई में अपना सहयोग कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री श्री यादव का मानना है कि
इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के प्रकोप से अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। इस महामारी से लोगों का जीवन अभी तक पटरी पर नहीं आया है। ऐसे में पूर्व मन्त्री ने समर्थको से उनका जन्मदिन मनाने की जगह पीड़ित लोगों की मद्दत करने का निवेदन किया।

0 टिप्पणियाँ