सर्वेश बने प्रसपा के सलोन विधानसभा अध्यक्ष

सर्वेश बने प्रसपा के सलोन विधानसभा अध्यक्ष


नीलम ब्यूरो रायबरेली, दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र


रायबरेली। जनसमस्याओं को लेकर सलोन विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सर्वेश पासी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जू खान एडवोकेट ने पार्टी का सलोन विधान सभा अध्यक्ष  बनाया है। उन्होंने जारी मनोनयन पत्र में कहा है कि सर्वेश पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सलोन विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीति एवं सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय कहारों का अड्डा पर सर्वेश का स्वागत कर कार्यकर्त्ताओं ने पदभार की बधाई दी। जिसमें मुख्य रूप से जिला महासचिव अवतार सिंह मोंगा, अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव मोनू कुरैशी, श्याम लाल यादव, पवन सैनी, रामजी मौर्य, नीलेश पासी, अमित कुमार गौतम, राघवेंद्र यादव, राणा संजय सिंहआदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ