दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 14/07/2020
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सोमवार देर सायं कलेक्टेªट कक्ष में बैठक की। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन गैस बुकिंग का वितरण कर रहे हैं उनके 03 माह का एजेंसीवार विवरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऑनलाइन बुकिंग हो। केवल जिन शर्तों पर ऑफलाइन बुकिंग हो सकती है उसे ही ऑफलाइन बुक करें। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि गैस ऐजेसियां निर्धारित मूल्य पर ही गैस सेलेण्डर ग्राहक को उपलब्ध कराये। निर्धारित दर से अधिक मूल्य लेने पर शख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी डिलीवरी मैन किसी ग्राहक से ज्यादा पैसे लेता है तो उसकी शिकायत मेरे मोबाइल नम्बर 9454417578 पर सूचना दे सकते है। उन्होंने बताया कि गैस का मूल्य प्रत्येक पहली तारीख को कंपनियों द्वारा निर्धारित किया जाता है। वर्तमान माह में गैस का मूल्य 655 है, जिसमें होम डिलीवरी चार्ज शामिल है। प्रति सिलेंडर होम डिलीवरी हेतु निर्धारित दर 27.50 है यदि कोई गैस कनेक्शन धारक एजेंसी या गोदाम में जाकर गैस सिलेंडर लेता है तो उसको 27.50 कम करके 627.50 पैसे में सिलेण्डर दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि टीम बनाकर एक सप्ताह के अंदर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करा लें कि कमर्शियल कार्य में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न हो। कमर्शियल कार्य में यदि घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर धारकों को उनके खाते में माह अप्रैल में प्रचलित मूल्य 803.50 भेजा गया था। जिन्होंने पैसा निकालकर सिलेंडर गैस एजेंसी से प्राप्त कर लिए उनके खाते में दूसरे सिलेंडर का पैसा आ गया है, जिन्होंने खाते में से पैसा निकाल कर सिलेंडर नहीं लिया है उनके खाते में दूसरे सिलेंडर का पैसा नहीं आया। तीसरे गैस सिलेंडर का पैसा तब आएगा जब वह पूर्व के दो गैस सिलेंडर एजेंसी से प्राप्त कर लेगा। जिलााधिकारी ने सभी से अपील किया है कि वह अपना निर्धारित गैस सिलेंडर ले लें तभी उनके खाते में पैसा आएगा। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि कितने प्रतिशत ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहला गैस सिलेंडर नहीं लिया है कितने ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहला गैस सिलेंडर ले लिया है तथा दूसरा नहीं लिया है इसका विवरण उपलब्ध कराएं

0 टिप्पणियाँ