जनपद के समस्त विद्यालयों में आयोजित हुई शोक सभाएं
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
जहानागज आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के इतिहास प्रवक्ता रामबिहारी सिंह के असामयिक निधन पर सोमवार को जनपद के समस्त विद्यालयों में शोक सभा आयोजित की गयी सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कृषि मंत्री इंद्रासन सिंह एवं जिला अध्यक्ष बृजेश राय श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में पहुंचे उन्हें देखते ही समस्त शिक्षक फफक कर रो पड़े प्रदेश मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में संपूर्ण शिक्षक संघ विद्यालय परिवार के साथ है राम बिहारी सिंह का जुझारू तेवर एवं शिक्षक संघ के लिए किया गया समर्पण और त्याग सदैव अविस्मरणीय रहेगा शिक्षक नेता कमलेश राय ने कहा राम बिहारी सिंह के निधन से तिकड़ी दोस्ती खंडित हो गयी क्योकि संन 1991 में रामबिहारी सिंह कमलेश राय एवं अशोकानंद की नियुक्ति एक साथ हुई थी शोक सभा मे मेववालाल विजय गुप्ता राहुल सिंह रूपेश प्रताप सिंह मनीष मौर्य रबिन्द्र श्रीवाताव दीपक यादव सत्या सिंह बृजेश राम सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे
इसी कड़ी में एस के डी इण्टर कॉलेज धनहुआ में प्रबंधक विजयवहादुर सिंह ने शोक सभा आयोजित करायी इण्टर कॉलेज शेरपुर में प्रधानाचार्य हरिनाथ सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने श्रद्धाञ्जलि दिय्या
यशवंत सिंह सहित शिक्षक विधायक ने भी जताया शोक
जाहानागंज आज़मगढ़ श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के इतिहास प्रवक्ता राम बिहारी सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी सपा विधायक सुभाष राय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं महामंत्री मंत्री इंद्रासन सिंह जिला अध्यक्ष बृजेश राय मुन्नू यादव प्रभाकर राय अवधेश त्रिपाठी सहित अन्य कई नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया शिक्षक संघ ने नेताओ ने इनके निधन को संघ की अपूरणीय क्षति बताया

0 टिप्पणियाँ