शिक्षक की बेटी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में लहराया अपना परचम_

अक्षय मेल समाचार
दैनिक सावन साहिल जौनपुर  के पत्रकार/शिक्षक की बेटी ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में लहराया अपना परचम_शनिवार को उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 2020की हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया ।कई वर्षों से अनवरत बालिकाओं ने बोर्ड की परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रही है ।उसी क्रम में घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2020मे जनपद प्रयागराज के ग्रामीण अंचल में    स्थित सरोज विधा शंकर इण्टरमीडिएट कालेज झुँसी प्रयागराज में अध्ययनरत पत्रकार/शिक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय की पुत्री आकांक्षा पाण्डेय ने अंग्रेजी मीडियम से  परीक्षा देकर 85%अंकों के साथ टाप किया है। उसकी इस सफलता मे उसके गुरूओं व माता _पिता  का महान योगदान है ।आकांक्षा भविष्य में  सिविल सेवा में  जाने का  मन बना रखा है ।उसकी इस सफलता से  उसके परिवार में  खुशी का माहौल है ।जहाँ पर आज बच्चे अंग्रेजी से दूर भागते हैं,वहीं पर आकांक्षा ने अंग्रेजी मीडियम से टाप करके यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हो तो मंजिल आसान हो जाती है ।आकांक्षा की इस सफलता पर विधालय के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ