सुल्तानपुर पांचोपिरन फैजाबाद-लखनऊ मेन रोड के बगल बड़ा गड्ढा होने से राहगीरों बना दहशत का महौल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
             सुल्तानपुर 

सुल्तानपुर-कोतवाली नगर अन्तर्गत केएनआईटी चौकी क्षेत्र फैजाबाद-लखनऊ पांचोपीरन मेन रोड के बगल मिट्टी कटने से काफी गहरा गड्ढा हो गया है जिसमें विधुत विभाग की केबल दिखाई दे रही लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है कि कहीं कोई  बड़ी दुर्घटना न हो जाय।जिसकी जानकारी केएनआईटी चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्रा को मिली तो उन्होंने अपने सिपाहियों के साथ मौके पर जाकर रोड पर ईटें का निशान बना दिया जिससे कि आनेजाने वाले राहगीरों को इस दुर्घटना से बचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ