पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रशिक्षण कार्यशाला तहसीलों में 15 से 17 जुलाई तक बैठक होगी आयोजित
नीलम ब्यूरो रायबरेली, दैनिक अक्षय मेल समाचार
रायबरेली 14 जुलाई, 2020
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत समस्त विद्यालयों/शिक्षण संस्थानों के मास्टर डाटा तैयार करने एवं अन्य प्रक्रियाओं, छात्र/छात्राओं के द्वारा आॅनलाइन आवेदन फार्म भरने में आ रही कठिनाइयों/त्रुटियों की जानकारी, निराकरण हेतु शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति नामित नोडल अधिकारी का एक विधिवत प्रशिक्षण/कार्यशाला 15 जुलाई से 17 जुलाई को आयोजित की गई है। तहसील सदर (रायबरेली), महराजगंज व लालगंज में पूर्वशम कक्ष 9-10 व दशमोत्तर कक्ष 11-12 कार्यशाला का आयोजन 15 जुलाई को सायं 03 बजे आयोजित होगी। इसी प्रकार तहसील सलोन, ऊँचाहार, डलमऊ में पूर्वशम कक्ष 9-10 व दशमोत्तर कक्ष 11-12 कार्यशाला का आयोजन 16 जुलाई को सायं 03 बजे एवं दशमोत्तर (इंस्टीट्यूट) कार्यशाला का आयोजन समस्त तहसीलों में 17 जुलाई 2020 सायं 03 बजे आयोजित की जायेगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आयोजित होने वाली उक्त बैठकों में समस्त निदेशक, प्राचार्य, सचिव प्रधानाचार्य, इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा संस्थान, महाविद्यालय एवं पूर्वदशम (कक्षा 9-10) बैठक में प्रतिभाग करें।

0 टिप्पणियाँ