पति की हत्यारिन पत्नी को पुलिस ने धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल।

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर -जनपद गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पति के प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट-कुछ दिन पहले लॉकडाउन में परदेश से अपने घर आया पति को पत्नी ने गड़ासे से काटकर उतारा मौत के घाट।खबर सुल्तानपुर जनपद के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र के जासापारा ग्राम सभा के पूरब पट्टी से जुड़ा है जहाँ दो दिन पहले मंगलवार की रात्रि लगभग 2 बजे छत पर सो रहे पति राजेश उम्र 32 वर्ष की पत्नी ने धारदार हथियार से पति कि निर्मम हत्या कर दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा व कई थानों की फोर्स सहित डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंची मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश में टीम गठित किया गया था। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था।थाना गोसाईंगंज प्रभारी हरीराम यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ कड़ी मसक्कत के बाद आखिरकार हत्या के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिल गयी। मृतक राजेश की पत्नी प्रीती पर संदेह होने पर पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद हत्या करने का खुलासा हुआ पुलिस ने पत्नी के घर  से हत्या में प्रयोग किये गए धारदार हथियार गड़ासा बरामद कर पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ