चेयरमैन के प्रयासों से चंदापुर चौराहे पाइप डालकर सड़क के नीचे से पानी को निकालने का कार्य पूर्ण

चेयरमैन के प्रयासों से चंदापुर चौराहे  पाइप डालकर सड़क के नीचे से पानी 
को निकालने का कार्य पूर्ण




नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

महराजगंज रायबरेली। कस्बा के चंदापुर चौराहा से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक बरसात के मौसम में जलभराव की बहुत बड़ी समस्या थी जिसका समाधान कर दिया गया। बताते चलें विगत कई वर्षों से आदर्श नगर पंचायत महराजगंज कस्बा के दो जगहों पर बरसात के मौसम में जलभराव होने से दुकानों के अंदर पानी भर जाता था और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए नाकों चने चबाने पड़ते थे बरसात के गंदे पानी से होकर जाना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या से राहत मिल गई है चेयरमैन सरला साहू व चेयरमैन पति प्रभात साहू के अथक प्रयासों से चंदापुर चौराहे पर सड़क के नीचे से बड़ी पाइप डालकर सड़क के नीचे से पानी 
को निकालने का कार्य कर दिया गया। अब चंदापुर चौराहे से अस्पताल तक जाने के लिए कोई समस्या नहीं होगी स्थानीय लोगों ने व व्यापारियों ने अध्यक्ष सरला साहू व प्रभात साहू सहित अधिकारियों एवं नामित सभासदों का आभार प्रकट किया है यह समस्या काफी दिनों से थी बरसात के मौसम में अस्पताल जाना मुश्किल होता था और साथ  में दुकानों में पानी भी भर जाता था। वहीं प्रसिद्ध दानेश्वर मंदिर मार्ग जो बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने से जाता है उस पर भी जलभराव हो जाता है जल्द ही उस पर भी कार्य कराया जाएगा जिससे वहां पर भी जलभराव की समस्या दूर होगी ऐसे ही कस्बा में लगातार जो बड़ी-बड़ी समस्याएं काफी दिनों से थी उस पर तेजी से कार्य हो रहा है कुछ समस्याओं का समाधान हो गया है कुछ का जल्द हो जायगा। जनता के लिए  दिन रात हर प्रकार से कार्य करने वाले भाजपा नेता व चेयरमैन पति  प्रभात साहू लगातार कस्बा का विकास कर लोगों को राहत देने का कार्य कर रहे है कोरोना महामारी लॉक डाउन में भी लगातार जनता कि सेवा कर एकबार भी प्रभात साहू ने जीता लोगों का दिल विकास के साथ साथ कर रहे लोगों कि मदद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ