हम सब मास्क लगाईब, कोरोना को दूर भगाईब। सोशल डिस्टेंस और स्वच्छता अपनाएंगे, कोरोना से बचाएंगे।

हम सब मास्क लगाईब, कोरोना को दूर भगाईब।

सोशल डिस्टेंस और स्वच्छता अपनाएंगे, कोरोना से बचाएंगे।

नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली



वर्तमान समय में कोरोनावायरस से बचने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार आम जनमानस से मास्क लगाने सोशल डिस्टेंस बनाने स्वच्छता अपनाने के लिए अपील किया जा रहा है। जिला प्रशासन की इस संदेश को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मीना राजू मंच की सुगम करता टीम द्वारा मार्च माह से अब तक लगातार गांव-गांव घर-घर तक घर पर रहे सुरक्षित रहें का संदेश चार्ट पोस्टर गीत रंगोली स्लोगन वीडियो संदेश के माध्यम से आनंद प्रकाश शर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दिशानिर्देशन एवं बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन शिक्षक एस.एस पाण्डेय के संयोजन एवं सहयोग से जबरदस्त जागरूकता अभियान चला कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है जागरूकता टीम में विकासखंड जगतपुर से अलका सिंह एवं दुर्गेश नंदिनी डलमऊ से नीलम प्रजापति अमावा से सरिता पंकज केजीबीवी सलोन से निशा शुक्ला छतोह से ज्योति त्रिपाठी महाराजगंज से रीना तिवारी ऊंचाहार से प्रतिज्ञा द्वारा आयुष कवच ऐप आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने मास्क लगाने सामाजिक दूरी बनाने तथा बार-बार साबुन से हाथ धो कर ही इस महामारी से बचा जा सकता है का संदेश दिया गया है।
चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के संयोजक श्री पांडे ने बताया कि हम सब मिलकर जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों का स्वयं पालन कर और लोगों को जागरूक बनाकर इस वैश्विक महामारी से समाज को बचाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ