डीएम ने किया पौधारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस संरक्षण का दिया संदेश

अमेठी 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अरुण कुमार ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। इस दौरान डीएम अरुण कुमार ने कहा कि पर्यावरण से जिंदगी सुरक्षित रहेगी। पर्यावरण को बचाने में सभी को आगे आने की जरूरत है। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है।


डीएम ने कहा कि हर मानव को पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग होना होगा। मौजूदा हालात में गर्मी का मुख्य कारण पर्यावरण से खिलवाड़ है। हम सभी का दायित्व बनता है कि पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। जब तक मानव जीवन से इसे नहीं जोड़ा जाएगा स्थिति विनाशकारी होगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर ही मानव के अलावा सभी जीवों की जिंदगी टिकी है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हर मानव को वृक्ष लगाना जरूरी है। इस दौरान जिले के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ