दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली नीलम ब्यूरो
शिवगढ़ रायबरेली
बौद्ध उपासक महासभा शिवगढ़ रायबरेली के कार्यकर्ताओं के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम दिनांक 06/06/2020 दिन शनिवार को तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञात हो कि सभी कार्यकर्ता कोविद19 के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अयोध्या जिला फैजाबाद उत्तर प्रदेश में खुदाई के दौरान 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध प्रतिमाएं, शिलालेख, धम्मचक्र और बौद्धकालीन अवशेष प्राप्त हो रहे हैं जो पुरातात्विक व ऐतिहासिक महत्व के दृष्टिगत मूल्यवान है। आप स्वय जानकार हैं कि पुरातात्विक महत्व के स्थलों की बनावट में छेड़छाड़, तोड़फोड़ अथवा किसी भी प्रकार का बदलाव करना अधिनियम 1958 बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 के अनुसार दंडनीय अपराध है अतः हम सभी आपसे निवेदन करते हैं कि उपरोक्त स्थल को उच्च प्रथमिक व ऐतिहासिक महत्व की सामान्य खुदाई तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उक्त स्थल मे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की निगरानी में विधिवत उत्खनन कार्य किया जाए और उक्त स्थल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में संरक्षित किया जाए।

0 टिप्पणियाँ