प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा अर्चना कुमारी को सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा अर्चना कुमारी को सम्मानित किया गया।


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा अर्चना कुमारी को सम्मानित किया गया।
मध्यम वर्गीय परिवार में रहकर संघर्ष करते हुए अर्चना ने यह स्थान प्राप्त किया।हरचंदपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने अर्चना कुमारी को माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परिषद कार्यकर्ताओं ने परिजनों का भी अभिनन्दन किया।
स्वागत करने वालों में सूर्यांश सिंह चौहान, आनन्द सिंह,नगरमंत्री हर्षित,अमरदीप,हिमांशु व हर्ष वाजपेयी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ