छोटे भाई ने बड़े भाई व उसकी पत्नी को बुरी तरह पीटा
प्रतापगढ़
थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत भरतपुर ग्रामसभा की आरती मिश्रा ने थाने में दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बीते ढाई माह से उसके पति का छोटा भाई ने झगड़ा किया करता था इसीलिए बड़े भाई राहुल मिश्रा ने अपनी कहा माँ से कहा रोज - रोज के झगड़े से बेहतर है हम अलग हो जाएं, आपसी विवाद (मुहातोड़ी) हूई तो डायल 112 बुलाया गया, मौके पर पहुचें दो सिपाहियो ने कहा अभी आपके पिताजी दिल्ली मे है, अत: आप झगड़ा न करें, पिताजी का इन्तज़ार करें, आयेंगे तो हिस्सेबांटी कर लेना, डायल 112 के अनुसार जब पीड़ित के पिता रामशिरोमणि मिश्रा (48) दिल्ली से आए तो बड़े भाई ने उक्त घटना का जिक्र कर सारी बात बताया, और कहा पिताजी आप हमे हमारा जो बन पड़ें दे दीजिए हम अपने बच्चे लेकर अलग हो जाएं, घर का झगड़ा समाप्त हो जाएं,शिकायत कर्ता के अनुसार तब पिता रामशिरोमणि और छोटे भाई रोहित ने अपनी भाभी को गालियाँ देना शुरु कर दिया, कहा जो हो गया सो हो गया, किसी को बताना ज़रूरी है क्या, तभी मौके पर बड़े भाई राहुल ने बीचबचाव करते हुए दोनो को अलग अलग करने की कोशिश की,फिर तुरंत गुस्से मे आकर छोटे भाई रोहित,व पिता रामशिरोमणि ने निहत्थे भाई को लाथियो से पीटा,घायल अवस्था मे भाई CHC संग्रामगढ़ से जिलाअस्पताल रेफर किया गया है, पत्नी को भी हाथ मे चोट आयी है, पीड़िता ने थाना संग्रामगढ़ मे मामला दर्ज करवाई है, थानाअध्यक्ष तुसारदत्त त्यागी ने कार्यवाही करने का आश्वसन दिया है,अभी तक किसी को गिरफ़्तार नही किया गया है, संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव की घटना।उक्त मामले की सम्पूर्ण जानकारी राहुल मिश्रा के द्वारा दी गई है,


0 टिप्पणियाँ