अमेठी
जिले में शासन की मंशा के तहत पत्रकारों व प्रशासनिक अधिकारियों में समन्वय स्थापित करने के लिये बनाये गए व्हाटस्प्प एडमिन&मीडिया ग्रुप से जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्य शैली से खिन्न होकर जिले के पत्रकार ग्रुप छोड़ रहे है।
यही नही जिले के जिलाधिकारी भी इस सम्मानित ग्रुप से लेफ्ट हो गए।इस ग्रुप के माध्यम से पत्रकारों व अधिकारियों को सूचनाएँ आदान प्रदान होती थी।जिससे अधिकारी सूचनाओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करते थे।
बढ़ते विवाद की स्थिति संभालते हुए अपर सूचना अधिकारी ने ग्रुप में संदेश भेजने की एडमिन सेटिंग कर दिया । जिससे पत्रकार सामाजिक समस्या रखने में असमर्थ होकर ग्रुप छोड़ रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ