व्यापार मंडल की तरफ से उच्च क्वालिटी के मास्क दिन - रात सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को किया वितरण
रायबरेली ।। 24 जून की शाम को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा ने गुरु तेग बहादुर मार्केट से घंटाघर कैपर गंज मैं पुलिस व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखने वाले पुलिस कर्मियों को उच्च क्वालिटी के मास्क *kN 95, N95* वितरित किए । प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि दीपक लेबल सोनीपत आकाश स्कूल ड्रेस के सहयोग से उच्च क्वालिटी के मास्क इस क्रोना महामारी में लगातार अपनी जान जोखिम में डाल कर ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों को व सम्मानित पत्रकार बंधुओं को मंडल द्वारा उच्च क्वालिटी के मास्क दिए जाएंगे ।
इस मौके पर जहानाबाद चौकी इंचार्ज - राम राज कुशवाहा, एसआई - मान सिंह यादव, प्रदेश मंत्री - राजनारायण अग्रहरि, सोनू वर्मा, जिला प्रभारी - संदीप जैन, नगर अध्यक्ष - प्रभाकर गुप्ता, महामंत्री - पवन गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष - दुर्गेश वर्मा, नगर युवा अध्यक्ष - रंजीत सिंह बग्गा, कोषाध्यक्ष - चंद्र प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ