डीएम-एसपी की अपील सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना करे सुनिश्चित

डीएम-एसपी की अपील सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना करे सुनिश्चित 



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

रायबरेली 22 जून, 2020
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जनपद वासियों से अपील की है कि यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके अपनी तथा दूसरों की जीवन की रक्षा करें। सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का स्वयं भी पालन करें तथा अन्य को भी पालन करना सुनिश्चत करे। सड़क सुरक्षा संबंधी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, बीआईएस मार्क का हेलमेट प्रयोग व सीट बेल्ट लगाए, उल्टी दिशा में वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, तेज गति से वाहन न चलाए, नशे की हालत मे वाहन न चलाए, निश्चित सवारी ही गाड़ी मे बैठाए, गलत ढ़ग से ओवरटेक न करे, दुर्घटना से देर भली आदि पर बोर्ड जनपद के विभिन्न स्थलो पर लगाएं ताकि लोग जागरूक हो तथा यातायात के नियमो का पालन करें। 
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया है कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह 22 जून से 28 जून तक मनाया जाना है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 कोरोना वायरस के संकमण के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा सप्ताह के सम्बन्ध में जो भी कार्यक्रम आयोजित किये जाए उनमें सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करना जरूरी है। यातायात नियमो को जाने तथा उनका पालन खुद करें, अपने परिजन व दूसरो को भी कराये। उन्होने युवाओ से कहा कि यात्रा के बड़े दुश्मन शराब, तेज रफ्तार, मोबाईल फोन और अधिक भार है। यातायात नियमो और संकेतो को जानकर पालन करे। बिना ड्राईविंग लाइसेन्स व हेलमेट, कार आदि में बिना सीट बैल्ट लगाये वाहन न चलाये। चढ़ाई चढ़ने वाले वाहन को पहले रास्ता दे। ओवर टेकिंग न करे तथा अपने लाईन से चले। तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के साथ ही यह भी देखे कि मेरे बगल में चल रहे अन्य वाहन, बुजुर्ग, साइकिल सवार व पैदल चालक के क्या बीत रही होती है। उन्होने कहा कि हम चौराहो पर लगे लाईट के सिगनल पर पीली बत्ती होने पर लाल बत्ती होने से पूर्व ही प्रायः निकलने के लिए अपनी स्पीड बढ़ा देते है। जबकि यह गलत है, हमे स्पीड रोकने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। दुर्घटना से बचे सुरक्षा सुनिश्चित करे जीवन बहुमूल्य है, इसकी रक्षा करे। हमारा लक्ष्य सुगम सुरक्षित यात्रा का है। अपने को तथा दूसरो को सुरक्षित रखे इस मनोभाव के साथ यात्रा करें।
एआरटीओ संदीप जायसवाल से जानकारी दी है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आमजनमानस को यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा नियमों का जानकारी होने के साथ ही पालन करना जरूरी है। यदि कोई एक्सिडीन्ट आदि होता है तो उसकी मद्द आवश्य करें एम्बुलेन्स, अपातकालीन नम्बर पर सूचना देकर घायल व्यक्ति की मद्द करके उसके जीवन की रक्षा करें। नियमों की अवहेलना से जनपद में दुर्घटना व असामाहिक मृत्यु ज्यादा होती है। जिसे रोकने की आवश्यकता है। दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट जरूर पहने तथा सभीजन सुरक्षित यात्रा के मूल मंत्र यातायात नियमो का पालन करे व दुर्घटना से बचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ