करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालिका की मौत

तिलोई,अमेठी
थाना मोहनगंज क्षेत्र के कस्बा तिलोई में राजभवन के निकट अपने पिता के होटल पर पहुंची पन्द्रह वर्षीय बालिका की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।कस्बा तिलोई निवासी दिलीप कुमार राजभवन के निकट सड़क किनारे एक छोटा सा होटल संचालित कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।सोमवार की दोपहर में दुकान पर पहुंची उनकी पन्द्रह वर्षीय पुत्री आकांक्षा बिजली के बोर्ड में पंखा लगाने लगी अचानक करेंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी।परिजनों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिलोई लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतका के परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा सबका रो रोकर बुरा हाल रहा।
तिलोई अमेठी से शिव बरन यादव की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ