सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया ईद का पर्व ।
अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ दैनिक अक्षय मेल ।
प्रतापगढ़ । जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का महत्वपूर्ण पर्व फीका रहा । फिजिकल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों में 3 से लेकर 5 नमाजी ही नमाज अदा कर सकें बाकी लोगो ने अपने घरों में चास्त नफ्ले नमाजे अदा की। कई गांव में नमाजी जबरन ईदगाह में भीड़ के साथ नमाज अदा करने पर आमदा थे, परंतु क्षेत्र के कुछ संभ्रांत व्यक्ति एवं प्रधान ने ईदगाह में ताला जड़ दिया एवं अन्य तरीकों से भी समझा-बुझाकर इसी तरह व्यवस्था को बनाए रखें। कुछ गांव में फिरको में बटे मुस्लिम गुटों ने जमकर ईद मनाई तथा सेवइयां खाने खिलाने का काम किया । इस प्रकार क्षेत्र के रानीगंज रामापुर ,जामताली ,उडैया डीह ,पट्टी ,कुंडा ,लालगंज ,सडवा चंद्रिका, , सुवंसा नगर पंचायत, कोड़ापुर, सलमा पुर , मेलहन,अगहुआ ,इमिलिया, नई कोर्ट, सौराहा, अरवासी, शाहपुर ,जोगिया शेखपुर आदि गांव में कुल मिलाकर ईद का पर्व सकुशल संपन्न हुआ। अधिकांश गांवों में लोगों ने घरों में नमाज अदा की। विश्वव्यापी महामारी को रोना को देखते ही शासन के आदेशों का अनुपालन करते हुए लोगों ने सादगी पूर्ण ढंग से ईद का पर्व मनाया लोगों के चेहरे पर कहीं विशेष रौनक तो कहीं रौनक गायब होती देखने को मिल रही थी मौलाना का कहना था की पहले की तरह ईद के इस पर्व में वह उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है ईद का पर्व जिससे फीका नजर आ रहा है ।

0 टिप्पणियाँ