अंबेडकर कल्याण समिति के तत्वावधान में लगातार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है।

 सुल्तानपुर- नोबेल कोरोना महामारी से आज पूरा विश्व प्रभावित है। इस वैश्विक महामारी से प्रभावितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है जो एक चिंता का विषय है भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब असहाय व मजदूर वर्ग के साथ-साथ दिव्यांग एवं असंगठित क्षेत्र के लोग हैं इन लोगों के सामने बीमारी संकट के साथ-साथ भूख और प्यास की सबसे बड़ी समस्या खड़ी है पूरे विश्व में प्रवासी मजदूरों के लिए एक प्रांत से दूसरे प्रांत जाने की होड़ लगी है पूरे देश में लगभग 30 करोड़ प्रवासी मजदूर प्रभावित हैं सुल्तानपुर जनपद में 08/5/ 2020 से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है आज तक कुल 35 रनों से लगभग 36000 प्रवासी मजदूर आ चुके हैं आने वाले प्रवासी मजदूर 3-3 दिनों से भूखे प्यासे हैं भूखे को भोजन प्यासे को पानी का दान मानवता की सेवा का एक अच्छा विकल्प है इसी संकल्पना के आधार पर अंबेडकर कल्याण समिति सुल्तानपुर के तत्वाधान में दिनांक 19/5/ 2020 से लगातार प्रवासी मजदूरों को भोजन दान निशुल्क किया दिया जा रहा है यह भोजन दान, प्रवासी मजदूरों के आने तक जारी रहेगा भोजन दान में फिजिकल डिस्टेंस सरकार की गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है समिति के द्वारा निशुल्क भोजन दान का आज पांचवा दिन है अभी तक लगभग 5000 से अधिक लोगों को पूरी सब्जी तहरी छोला चावल वेज बिरयानी एवं पानी का दान किया जा चुका है इस भोजन दान कार्यक्रम में समिति सदस्यों के साथ समाज के लोगों द्वारा अनाज सब्जी तेल मसाला का सहयोग जनसेवा के रूप में किया जा रहा है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी दिनरात तन मन धन से लगे हैं इसमें डॉ राजेश गौतम सर्जन, डॉ राम आसरे,डॉ राधाबल्लभ, ओमप्रकाश,सुरेश कुमार टीवी क्लीनिक, डॉ राजकरन, शिक्षक रमेश चंद्रा सुमेर भारती,वरिष्ठ कोषाधिकारी वरुण खरे जी, नंदलाल, एच आर रंजन रेलवे यूनियन, उदयवीर, रमेश कुमार के साथ-साथ नेतृत्वकर्ता सुरेश बौद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, रामखेलावन रजिस्टार कानूनगो एवं जय भीम बौद्ध सचिव आदि आदि लोग शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ