सरकार की नीतियों के विरोध में किसानों ने दिया धरना ।
प्रतापगढ़ ।अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसान सभा प्रतापगढ़ द्वारा सोशल डिस्टेनसिंग बनाकर एवं कोरोना पर जारी एडवाइज़री को दृष्टिगत रखते हुए किसानों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसान मजदूर विरोधी नीतियों और उपेक्षा के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के प्रतिनिधि को सौंपा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों और खेत मजदूरो के सभी प्रकार के कर्जे माफ करते हुए नए के सी सी ऋण जारी करने,डीजल के दाम हवाई जहाज के डीजल के यानी 22 रुपये प्रति लीटर करने,फसलों का न्यनतम समर्थन मूल्य c 2+ 50 प्रतिशत घोषित करते हुए सभी फसलों की खरीद सरकार द्वारा सुनिश्चित किये जाने,कोरोना संकट काल के बिजली बिल माफ किये जाने,बीज खाद, कीटनाशक के दामो में 50 प्रतिशत रियायत दिए जाने,किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 18000 प्रतिमाह किये जाने एवं प्रत्येक व्यक्ति को 10000 रुपया तत्काल नकद दिए जाने,पीडीएस के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को गेंहू ,चावल, दाल, तेल चीनी, अन्य उपयोगी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने तथा स्थानीय मांग के रूप में जनपद प्रतापगढ़ में आंधी तूफ़ान असमय बारिश ओला वृष्टि के चलते किसानो की फसल नष्ट हुई है किसानो को मुआवजा नही दिया गया है अविलम्ब दिय जाए,जनपद में जिन किसानो को पूर्व में किसान सम्मान निधि की धनराशी मिली है उनमे से अधिकतर को इस समय धनराशी निधि नही मिल रही है सभी किसानो को जिन्हें पूर्व में इसकी धनराशी मिली है को धनराशी न भेजने वालो के बिरुद्ध कार्यवाही की जाए व् सभी किसानो को लाभ दिया जाए ,आवारा पशुओ ,नीलगाय सुवर आदि से फसलो की रक्षा का प्रबंध किया जाए सम्बन्धी प्रमुख मांगे रही।उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला मंत्री निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है उनके लिए ही रियायतों की घोषणाएं कर रही है।अन्नदाता और अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों के प्रति सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जो सबसे ज्यादा प्रभावित है वो मजदूर है और किसान पुत्र है।उनके बच्चों को सड़कों पर भूखे मरने के सरकार ने छोड़ दिया है उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है किसान इसे बरदास्त नही करेगा और यदि सरकार किसानों को सहूलियतें नही देती तो आंदोलन के लिए किसान सभा बाध्य होगी।उक्त अवसर पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला मंत्री राम बरन सिंह ,मजदूर नेता व् भाकपा की राज्य परिषद् हेमन्त नंदन ओझा भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी की जिला मत्री परिषद् के सदस्य राजमणि पाण्डेय किसान सभा के सदस्य वरुण प्रताप सिंह सहित अन्य कई उपस्थित रहे।धरने के उपरांत जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से निर्भय प्रताप सिंह ने बताया की इसी तरह अनेक ब्रांच कमेटियों ने अपना विरोध प्रदर्शित किया।प्रमुख रूप से राम दुलार यादव प्रतापगढ़ सिटी,संत लाल एमा पुर बिंधन,श्याम सुंदर पांडेय कुंडा ,नवाब अली सोनावा,अमर तिवारी फेनहा,जितेंद्र प्रताप सिंह ईशीपुर, चंद्र प्रकाश पूरे भैया आदि नेताओं के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ