मनरेगा योजनाअन्तर्गत 16037 प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड निर्गत 3039 परियोजनाओ पर शुरू कराया गया कार्य -मुख्य विकास अधिकारी
अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़/ दैनिक अक्षय मेल !
प्रतापगढ़ । मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा ने अवगत कराया है कि कोविड-19 महामारी के कारण जनपद में भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों का आगमन हो रहा है। ग्राम पंचायतांं में निवास करने वाले गरीब मजदूरों एवं प्रवासी श्रमिक/कामगारों के समक्ष उत्पन्न रोजगार की समस्या से निपटने के लिये मनरेगा योजना एक मात्र सहारा बनी हुई है जिसके माध्यम से 60000 श्रमिक जनपद की कुल 1105 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के स्वीकृत 3039 परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें शासन की प्राथमिकता के आधार पर जल संरक्षण से सम्बन्धित कार्यो को चयनित किया गया है। कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत कार्यस्थल पर श्रमिकों को हाथ धोने के लिये साबुन, पानी तथा श्रमिकों को मास्क/गमछा/रूमाल से मुख ढकने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये कार्य करने का निर्देश दिया गया है। उन्होने बताया है कि जनपद में आ रहे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के लिये किसी समस्या का सामना न करने पड़े हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 9450188622 है। इस नम्बर पर मनरेगा योजना के अन्तर्गत कार्य करने हेतु इच्छुक कोई भी व्यक्ति कार्य की मांग एवं जॉब कार्ड बनवाने की शिकायत दर्ज करा सकते जिस पर अविलम्ब कार्यवाही करायी जा रही है। अब तक जनपद में बाहर से आये हुये 16037 प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों को जॉब कार्ड निर्गत किया गया है जिसमें से 10391 प्रवासी श्रमिक मनरेगा योजनान्तर्गत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहे है।


0 टिप्पणियाँ