विभिन्न प्रान्तों से आ रहे श्रमिकों को पयागीपुर चौराहे पर लगातार भाजपाइयों लंच पैकेज बाट रहे हैं।

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी सुलतानपुर इकाई द्वारा  प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगातार ग्यारहवें  दिन भी विभिन्न प्रांतो से आ रहे प्रवासी भाइयों के लिए पयागीपुर चौराहे पर लंच पैकेट, लाई- चना , बताशा , पानी आदि वितरित करने का सिलसिला अनवरत जारी  है ।शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे बजरंगी एवं उनकी पत्नी  व पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अनीता पांडे के सौजन्य से प्रवासी भाइयों को लंच पैकेट वितरण का शुभारम्भ किया। आज ओमप्रकाश पांडे बजरंगी एवं उनकी पत्नी  व पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अनीता पांडे के सौजन्य से 700 लंच पैकेट व पानी का वितरण प्रवासी भाइयों को किया गया। वही भाजपा नेता बृजेश वर्मा के सौजन्य से 500 प्रवासी भाइयों को लाई, चना, बताशा ,पानी आदि वितरित किया गया। कादीपुर के पटेल चौक पर भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संयोजन मे प्रवासी भाइयों को अनवरत जलपान कराया जा रहा है। 

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि आज "पैदल यात्री सहायता शिविर" से प्रात: 10 बजे से  700 प्रवासी भाइयों को लंच पैकेट व पानी का वितरण किया गया। आज सूरत, महाराष्ट्र, नोएडा, गुड़गांव, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित सुदूर प्रांतो से आने वाले करीब 700 प्रवासियों को भोजन एवं भाजपा नेता बृजेश वर्मा के सौजन्य से 500 लोगों को जलपान कराया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ आर. ए. वर्मा ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों से आ रहे प्रवासी भाइयों को 31मई तक भाजपा पदाधिकारियों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं के सौजन्य से भोजन व जलपान की व्यवस्था अनवरत चलती रहेगी। 

इस मौके पर प्रवासी सहायता शिविर के जिला संयोजक प्रवीन कुमार अग्रवाल, महामंत्री सुशील त्रिपाठी, निवर्तमान महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,जिला मंत्री आशीष सिंह रानू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता तिवारी,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल , डॉ अनुराग पांडे ,सभासद अरूण सिंह सुनील मिश्रा, आनन्द शुक्ला, सन्तोष दूबे , इन्द्रजीत वर्मा ,आर.पी. पाण्डेय  ,पंकज दूबे, संजय तिवारी , मनीष कुमार सिंह  आदि प्रवासी भाइयों को लंच पैकेट, लाई चना बताशा पानी आदि वितरित करने की व्यवस्था में लगे रहे।

वही पटेल चौक कादीपुर में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संयोजन में चलाए जा रहे प्रवासी पैदल यात्री सहायता शिविर के अंतर्गत आज महाराष्ट्र, तमिलनाडु , हरियाणा , गुजरात और दिल्ली से आने वाले प्रवासी बंधुओं को 750 पैकेट लाई चना बताशा 500 पैकेट बिस्कुट और 1100 पैकेट आधा लीटर पानी पाउच का वितरण किया गया। आज जलपान का वितरण कादीपुर के प्रसिद्ध किराना व्यवसाई  राकेश चौरसिया के सहयोग से चलाया गया।आज इस कार्यक्रम में आनंद जायसवाल , डॉक्टर अनूप गुप्ता , बृजेश सिंह चौहान , राजितराम , उत्कर्ष मोदनवाल , सुनील रावत  , विनोद सोनी , अजय सिंह , प्रकाश नारायण शुक्ला , हिमांकर , अमृत लाल गुप्ता , शुभम गुप्ता आदि लोगों ने प्रवासी भाइयों को जलपान कराने में लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ