इंटर कालेज चतुर्थ कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इंटर कालेज चतुर्थ कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
बीकापुर अयोध्या
बीकापुर शिक्षा क्षेत्र स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज खजुरहट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राघवेंद्र प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।जानकारी पाकर मौके पर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस ने विद्यालय कर्मी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार और रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर धौराहरा निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक ऊपर कॉलेज खजुरहट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर बीते वर्ष 2000 से कार्यरत थे।
बताया जाता है कि वह परिवार सहित विद्यालय भवन में ही रहते थे।  उन्हें विगत 15 महीने से वेतन नहीं मिला था। जिसके चलते वह काफी परेशान थे । आसपास के दुकानदारों के काफी कर्जदार भी हो गए थे। 
शनिवार की भोर उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिनके मौत की जानकारी मिलते ही समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में विद्यालय सहित आसपास के छात्रों ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुटी है फिलहाल विद्यालय कर्मी की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि लोग दबी जुबान से विद्यालय कर्मी की मौत का कारण उसे वेतन न मिलने के चलते जीवन में आई परेशानी जरूर बता रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ