सभी थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरुक

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया।


दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नोबल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद के समस्त SHO/SO द्वारा अपने-अपने थाना-क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर लोगो को जागरुक किया गया। । लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से भी अपील की गयी कि बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाये।कही पर भी भीड़ न लगाये।लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे।अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ