रायबरेली
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
रायबरेली ।। 3 मई 2020 जनपद में कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों में अब बेसिक शिक्षकों ने भी आगे आकर योगदान दिया है। मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली के निर्देशानुसार जनपद के सभी ब्लाकों में बेसिक शिक्षकों ने सर्विलांस एंड कान्टेक्ट ट्रेसिंग प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश शर्मा द्वारा जनपद के विभिन्न ब्लाकों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं इस महामारी से संबंधित जागरूकता अभियान एवं शिक्षकों को उनकी भूमिका के विषय में अवगत कराया एवं शिक्षकों से इस राष्ट्रीय विपदा की घड़ी में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का आव्हान किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस आव्हान का डा विनीत कुमार त्रिवेदी, राघवेन्द्र सिंह, आशुतोष तिवारी, शोएब हसन, विनोद कुमार तिवारी, अनुराग, अजय सिंह, स्वदेश रमण त्रिपाठी, दिवाकर वर्मा, दिलीप, डा रवीन्द्र यादव, सीमा, श्वेता सिंह समेत विभिन्न विकास क्षेत्रों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वागत किया।

0 टिप्पणियाँ