शहीद अरुण यादव का अंतिम संस्कार सम्पन्न, जिले भर में शोक
सपा विधायक राकेश सिंह व सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव सहित अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद
नम आँखों से शहीद की अंतिम विदाई
अमेठी।नागालैंड के दीमापुर में तैनात अरुण कुमार यादव देश की रक्षा कर रहे थे ।22 मई को दिन भर ड्यूटी करने के उपरांत शाम को अपने आवास पर आए और अचानक जवान अरुण यादव की तबीयत खराब हुई ।आनन-फानन में साथियों ने उसको अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अरुण कुमार यादव उम्र 25 वर्ष का रविवार को उनके पैतृक कड़ेरगांव अंतर्गत जोलहवा पार का पुरवा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।अंतिम संस्कार के समय मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और गर्व के साथ नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।शहीद अरुण यादव के अंतिम संस्कार में गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह प्रताप यादव शिव प्रताप यादव काशी तिवारी शंभू यादव विनोद सिंह राजेश मिश्र पिन्टू यादव शेर बहादुर सिंंह जगमोहन यादव धीरज पाल
सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि अरुण के पिता सत्यदेव यादव भी सेना मे रहकर देश की सेवा की । अरुण यादव अभी तक अविवाहित था।
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह व छात्र नेता जयसिंह प्रताप यादव ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।




1 टिप्पणियाँ
Jai Hind
जवाब देंहटाएं