रमजान के आखरी हिस्सों में भी दुकानों पर छाया है सन्नाटा

रमजान के आखरी हिस्सों में भी  दुकानों पर छाया है सन्नाटा 

बिनोद सिह

 शुकुल बाजार अमेठी- पूरे विश्व में कोरोना महामारी फैलने से देश में लॉक डाउन के चलते कारोबार बिल्कुल ना के बराबर रह गया है लोग खाने पीने की सामग्री के अलावा कोई भी अन्य सामान नहीं खरीद फरोख्त कर रहे हैं जिसका मूल कारण लोगों के पास पैसे की कमी रही वजह। लोग सिर्फ अपने परिवार के पेट भरने के लिए राहत सामग्री का इंतजाम करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं इस समय रमजान का आखरी हिस्सा चल रहा है इस हिस्से में मुस्लिम समाज के लोग काफी तादाद में मार्केट एवं बाजारों में खरीद-फरोख्त में लगे रहते हैं जगह-जगह सिमैया एवं कपड़ों की दुकानों पर भीड़ सी लग जाती थी परंतु इस बार लॉक डाउन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो जाने से पैसे की कमी के कारण लोग ना तो नया कपड़ा खरीद पाए और ना ही बच्चों के लिए शॉपिंग कर पाए उन्हें तो अपने परिवार का लालन पोषण में ही बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही है बाजारे सूनी पड़ी हैं कपड़ों की दुकानों पर ना तो कोई भीड़ है ना तो कोई कपड़ा लेने की इच्छा ही रख रहा है जिधर देखो सन्नाटा ही सन्नाटा दिखाई पड़ रहा है व्यवसायी एवं कारोबारी, दुकानदारों के लिए इस बार ईद का त्यौहार बिल्कुल बदरौनक सा हो गया है कारोबारियों का कहना है कि जब से हमने दुकान किया है पहली बार इतनी फीकी ईद देखने को मिल रही है लग ही नही रहा है कि रमजान के आखिरी हिस्सा चल रहा है ईद बिल्कुल नजदीक है ये है कोरोना महामारी एवं लॉक डाऊन का असर। जो लोगों के कारोबार के साथ- साथ त्योहारों की खुशियां भी बदरौनक हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ