ग्रामसभा कसेरूअा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया

दैनिकअक्षय मेल समाचार पत्र  

दुर्गागंज,रानीगंज,प्रतापगढ़
--------


 
 ग्रामसभा कसेरूआ को अगले पंद्रह दिनों के लिए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है,ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि एक दिन पहले ही गांव में कोरोना संक्रमण का एक पॉजिटिव केस सामने आया है।
शासन के आदेशानुसार अगले पंद्रह दिनों के लिए गांव की सारी दुकानों को ,मेडिकल,फल,दूध,सब्जी, किराना आदि को पूर्णतः बंद करने का तथा आवागमन प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया है,पालन न करने की दशा में महामारी अधिनियम की धारा 188 के अन्तर्गत करवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए है।
अतः आपसे निवेदन है कि यदि आपके पास पड़ोस में कोई भी व्यक्ति जो बाहर से आया हो,उसकी सूचना तत्काल सीएम हेल्पलाइन पर दे,तथा उक्त व्यक्ति से सामाजिक दूरी बनाए रखें।
किसी भी व्यक्ति को छुपाने की दशा में संबंधित परिवार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
तथा किसी भी दशा में अनावश्यक आपको घर से बाहर नहीं निकलना है,बाहर निकलने पर आपके पास मुंह ढकने के लिए गमछा,रुमाल,मास्क होना अतिआवश्यक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ