जनपद में धड़ल्ले से फल-फूल रहा है आबकारी विभाग के कारनामे ।

जनपद में धड़ल्ले से फल-फूल रहा है  आबकारी  विभाग के   कारनामे ।

अनिल यादव ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ / दैनिक अक्षय मेल ।


प्रतापगढ़।आबकारी विभाग के अभिलेख के मुताविक जनपद में 237 देसी शराब की दुकानें संचालित हो रही है।सेल्स मैन द्वारा एक पौवा शराब 70 के बजाय 75 रुपये में बेचा जा रहा है।यानी एक पौवा के पीछे 5 रुपया अधिक सेल्स मैन के द्वारा लिया जा रहा।औसतन एक दुकान से एक दिन में यदि 150 पौवा बेचा जा रहा है तो एक दुकान से 750 रुपये की अतिरिक्त आय एक दिन में हो रही है।कुल मिलाकर 750×237=177750 रुपये की अतिरिक्त आय एक दिन में हो रहा है।महीने में अतिरिक्त आय की रकम 53 लाख 32 हजार पांच सौ होती है।इस अतिरिक्त आय में यदि आधा अनुज्ञापी ले लेता होगा तब भी 26 लाख रुपये विभाग को मिलता है।26 लाख रुपये की रकम बहुत होती है।चलो एक बार मान लेते है कि विभाग के जानकारी में यह कारोबार नही है किंतु जब उन्हें कई दुकानों की वीडियो बनाकर भेजा गया जिसमें सेल्स मैन कह रहा है कि 75 में पौवा बेंच रहा हूं तो विभाग कोई कार्यवाही क्यो नही किया।आश्चर्य की बात यह है कि देसी के ठेके पर अंग्रेजी शराब भी बेंची जा रही है।अब मुझे यह कहने में संकोच नही कि विभाग की रजामंदी से ही यहाँ गोरखधंधा चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ