फेसबुक पर मंत्री एवं वर्ग विशेष को संघर्ष के लिए उकसाने के मामले में प्रमुख पति पर दर्ज हुई एफ आई आर

फेसबुक पर मंत्री एवं वर्ग विशेष को संघर्ष के लिए उकसाने के मामले में प्रमुख पति पर दर्ज हुई एफ आई आर ।



 प्रतापगढ़  । ग्राम्य विकास मंत्री मोती सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने व वर्ग विशेष को संघर्ष के लिए उकसाने की टिप्पणी फेसबुक पर पोस्ट करने को लेकर आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख के पति व पूर्व जिला पंचायत सभापति यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी विनैका कोतवाली पट्टी पर धारा 153A, 188, 269, 270 ipc 66D ipc act में दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया है  पट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई हुई ग्राम सभा की घटना को लेकर सपा बसपा कांग्रेस विपक्षी दलों के नेताओं ने घटना की कठोर निंदा की थी एवं घटनास्थल पर जाकर जायजा भी लिया था और शासन सत्ता पर सवालिया निशान भी उठाए थे इस मामले में प्रमुख पति ने सोशल साइट के सहारे फेसबुक पर ग्रामविकास मंत्री मोती सिंह पर छींटाकशी की थी और एक वर्ग विशेष को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था इस मामले  को संज्ञान में लेते हुए पट्टी पुलिस ने प्रमुख पति सभापति यादव के खिलाफ आज मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ