पुणे से आ रहे प्रवासी की मार्ग दुर्घटना में मौत
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र प्रयागराज
रिपोर्टर -- - महमूद अहमद
फूलपुर --महाराष्ट्र के पुणे से निजी टैक्सी से प्रतापपुर के चार एवं फूलपुर के शाहापुर गांव का एक प्रवासी प्रयागराज आते समय नासिक में बाइक सवार को बचाने में टैक्सी पलट गई ड्राइवर साइड का गेट खुल जाने से ड्राइवर तथा शाहापुर गांव निवासी धनराज उम्र 30 वर्ष पुत्र किशोरीलाल टैक्सी के नीचे दब गए घायल अवस्था में दोनों को नासिक अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान धनराज की मौत हो गई सूचना पाकर घरवाले अस्पताल पहुंचे और पी ०एम० के बाद धनराज का शव गांव लाए यहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया धनराज की मौत से घर में कोहराम मचा है
0 टिप्पणियाँ