बछरावां में अपर खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनिल कुमार ने किया औचक निरीक्षण
नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
बछरावां रायबरेली -- वैश्विक महामारी कोविड-19 के तहत समाज के निम्न वर्ग को लाख डाउन के दौरान भुखमरी से बचाव के लिए बछरावां में जनहित में जनता द्वारा जनता के लिए चलाए जा रहे जनता किचन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज खाद्य सुरक्षा अपर आयुक्त ने औचक निरीक्षण किया, किचन में भोजन की गुणवत्ता व साफ-सफाई की भी जानकारी ली। मौके पर खाना बनाने वाले कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था से लैस होकर खाना बना रहे थे। आज जनता किचन में चावल, रोटी, तंदूर, पूडी, अरहर दाल (फ्राई), सब्जी व सलाद में खीरा की व्यवस्था जनता किचन टीम द्वारा की गई थी। बेहतरीन साफ-सफाई व गुणवत्ता पर उन्होंने बछरावां की जनता किचन टीम की सराहना भी की। खाद्य सुरक्षा अपर आयुक्त ने अपने निरीक्षण में जनता किचन द्वारा दी जा रही सेवाओं को लेकर पूर्ण रूप से संतुष्ट रहे। खाद्य सुरक्षा अपर आयुक्त ने व्यवस्थाओं को देखकर वेरी गुड कहा और इसके बाद खाद्य सुरक्षा अपर आयुक्त ने दयानंद डिग्री कॉलेज के क्वांरटीन सेंटर का भी निरीक्षण किया।खाद्य सुरक्षा अपर आयुक्त के इस औचक निरीक्षण में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, अमीन अरविंद कुमार व वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार वर्मा मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ