अग्निकांड पीड़ितों को दिया पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद : शिवेंद्र सिंह

अग्निकांड पीड़ितों को दिया पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद :  शिवेंद्र सिंह 


 नीलम ब्यूरो हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली

बछरावां / रायबरेली -- कल देर शाम बछरावां में नहर कोठी के पास अचानक आग लग गई जिसमें अवधेश कुमार शुक्ला पुत्र स्वर्गीय वरुण विलास शुक्ला उम्र 70 वर्ष निवासी सत्यनारायण टोला राजदेव मंदिर के समीप बछरावां रायबरेली की गुमटी बांग्ला व गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया वही सड़क की दूसरी पटरी पर आग की चिंगारी से महेश कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर निवासी कायस्थान टोला बछरावां रायबरेली की फर्नीचर की दुकान पर इमारती लकड़ियों का ढेर भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया अग्निकांड से पीड़ित जनों की मदद की के परिपेक्ष में आज प्रात लगभग 8  बजे नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने स्वयं मौके पर जाकर पांच-पांच हजार नगद आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वही अवधेश कुमार शुक्ला का राशन जलकर खाक हो जाने के कारण उनको तत्काल राशन की व्यवस्था भी अध्यक्ष जी के द्वारा कराई गई वही 1 जोड़ी कपड़ा धोती हुआ कमीज की भी तुरंत व्यवस्था करा कर अध्यक्ष जी द्वारा प्रदान किया गया। वही तहसील प्रशासन से भी मदद दिलवाने का भी अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया। वही अभी कल नहर कोठी पुल के पास बाबादीन भेड़िया निवास निवासी कोठी मोहल्ला ट्रक की चपेट में आने से बाया पैर पूरी तरह से घुटने के नीचे से क्षतिग्रस्त हो गया सूचना मिलने पर अभिलंब नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचकर पीड़ित को आर्थिक सहयोग करके अपने निजी साधन से लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था की प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 42 बीटी 2164 से बाबादीन बेड़िया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के बाद दुर्घटना स्थल से ट्रक तत्काल फरार हो गया। काश अगर क्षेत्र में जनता द्वारा चुने गए समस्त प्रतिनिधि जनता के दुख दर्द को इस प्रकार अपना दुख दर्द समझें तो कोई भी पीड़ित व्यक्ति को दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ