मनरेगा मजदूरों को ले डूबेंगे ग्राम प्रधान शासन के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां।
बिनोद सिह।
बाजार शुक्ल
मजदूरों के जान के साथ हो रहा है खिलवाड़
जहां शासन प्रशासन द्वारा लाक डाउन के दौरान मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मनरेगा का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश निम्न उपकरणों को ध्यान में रखते हुए दूरियां बनाकर कराने का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है परंतु ग्राम प्रधान की मनमानी से समस्त नियमों कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है जिससे कभी भी किसी मजदूर के साथ अप्रिय घटना घट सकती है
विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेख के पुरवा मे ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा मनरेगा के अंतर्गत तालाब की खुदाई का कार्य जोर शोर के साथ चल रहा जहा लगभग सैकड़ों मजदूर बगैर दूरी बनाए भीड़ भीड़ में सटकर काम करते नजर आते हैं जबकि न तो किसी के पास माक्स की व्यवस्था की गई है ना ही मौके पर सैनिटाइजर ही मौजूद है तथा मौके पर पानी की व्यवस्था ना होकर डेसिंग किड भी मौजूद नहीं है 2 जून की रोटी के लालच में मजदूर काम करने के लिए लाचार लाक डाउन के समय जहां सरकार संक्रमण बीमारी रोकने के लिए तरह-तरह की बंदोबस्त के इंतजाम कर रही है वही ग्राम प्रधान द्वारा नियमों कानूनों को ताक पर रखकर मजदूरों की जान के।साथ खिलवाड करने पर तुले हुऐ है मजदुरो ने बताया की प्रधान से माक्स व सेनिटाईजर।की बात करने पर उन्होने ने कहा की मजदुरी करना है तो करो नही तो भाग जाओ जिसे।बहुत आवश्यकता है वह अपने पैसे से खरीद ले इस संबंध में खंड विकास अधिकारी प्रीती वर्मा ने बताया कि मौके की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

0 टिप्पणियाँ