मारपीट अश्लील हरकत के आरोप में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार

मारपीट अश्लील हरकत के आरोप में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार
दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या




बीकापुर थाना क्षेत्र के तोरो माफी दराबगंज में बीती रात मुस्लिम युवकों के द्वारा राजेश साहू के द्वार पर अपने मोबाइल से किसी व्यक्ति को जोर जोर आवाज में अशब्दो का प्रयोग किए जाने जिसका विरोध किए जाने पर युवकों के द्वारा द्वार पर बैठे साहू के परिवार में बैठी महिलाओं से अश्लील हरकत करने और आज शब्दों का प्रयोग किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट के मामले राजेश साहू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात नामजद एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला दो संप्रदाय के बीच होने से रात में ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,सीओ, कोतवाल मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद न बढ़े जिसे काबू किया गया और सुरक्षा की दृष्टि से राजेश साहू के द्वार पर एक दरोगा एक सिपाही तैनात कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक तोरो माफी दराबगंज कुछ मुस्लिम युवक मनबढ होने से 27 मई और 28 मई की बीती रात अपने मोबाइल से किसी युवक को तेज आवाज में अशब्दों का प्रयोग राजेश साहू के द्वार सड़क पर कर रहे थे। जिसका साहू परिवार ने विरोध करते हुए कहा कि आगे जाकर बात करो इतना सुनते ही आधा दर्जन युवक साहू के द्वार पर उनके पर बैठी महिलाएं व पुरुषों से आज शब्दों का प्रयोग करते हुए मारना पीटना महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे जिस पर साहू परिवार ने हल्ला गुहार लगाना शुरु कर दिया यह देखकर आरोपी युवक मौके से भाग खड़े हुए। मुस्लिम युवकों के द्वारा किए गए हमले में गीता, दिलीप गुड़िया लीलावती आदिलोगों को चोटे आई। दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद की सूचना किसी ग्रामीण के द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों को दूरभाष पर दी गई। इसके पहले कोतवाली पुलिस मामले जानकारी से अनविज्ञ रही। एसपी ग्रामीण के द्वारा बीकापुर कोतवाली पुलिस से घटना के बारे में संपर्क साधा तो कोतवाली पुलिस सन्न रह गई। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार के आने की सूचना पर कोतवाली पुलिस सक्रिय होते हुए उनके पहले तोरो माफी दराबगंज बीती रात मैं फोर्स के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किए।  राजेश साहू की तहरीर पर रियाज पुत्र शहिद, दिलबहार पुत्र मोहम्मद शमीम, सद्दाम पुत्र गुलाम अहमद , वसीम उर्फ लल्लू पुत्र नसीमुद्दीन, समीरा पत्नी पप्पू, शेर मोहम्मद  पुत्र वारिस एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 386/20 धारा 147 148 323 504 354 के तहत सात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें रियाज,दिल बहार, सद्दाम , वसीम उर्फ लल्लू, शेर मोहम्मद , को मुखबिर की सूचना पर एस आई भीमसेन यादव, कांस्टेबल धीरेंद्र मिश्रा,पवन कुमार, कर्मवीर, मेराजुद्दीन टीम    ने आरोपियों को नंदरौली मोड़ से  गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ साहू परिवार की चोटिल महिला पुरुष का पुलिस की सुरक्षा में सीएचसी बीकापुर भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ