मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

वीरेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ़ जौनपुर 02 मई 2020 अक्षय मेल समाचार 

               जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मछलीशहर की ग्राम पंचायत कुंवरपुर, खरूआवां तथा महापुर में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत जो भी कार्य कराए जा रहे हैं वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराया जाए, मजदूर कम से कम दो-दो मीटर की दूरी पर लगाये जाए। कार्यस्थल पर मजदूरों के पीने के पानी की व्यवस्था तथा सेनिटाइजर की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। मजदूर कार्य करते समय मास्क अवश्य लगायें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा मजदूरों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। ग्राम प्रधान खरूआंवा प्रमोद सिंह द्वारा 20 कुंतल भूसा जिलाधिकारी की उपस्थिति में गोशालाओं हेतु दान दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ