दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव मनोज कुमार ने सोमवार को दोपहर बाद अपने निरीक्षण के दौरान कहा कि जनता को कोरोना वायरस कोविड-19 से घबराने, पैनिक होने की जरूरत नही है कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए घरों में रहकर लाकडाउन का पूरी तरह से पालन करना है। इसके अलावा मुंह पर मास्क का प्रयोग जरूर लगाये तथा सोशल डिस्टेंस को बनाये रखे। क्वारंटीन केन्द्रों व कम्युनिटी किचन सहित अपने-अपने घरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बीकापुर दिग्विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, सीएचसी अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी, चिकित्सक अलोक कुमार, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विशेष सचिव मनोज कुमार ने भारतीय इंटर कालेज बीकापुर में बने कम्यूनिटी किचन व कवांरटाइन सेंटर, इसके अलावा देश दीपक आदर्श इंटर तेंदुआ माफी में बने क्वांरटाइन सेंटर कर रहे थे ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वारंटीन सेंटरों का मुआयना किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि खान-पान, साफ-सफाई, आवश्यक सामग्री व वस्तुओं की व्यवस्थाए दुरूस्त रखने के साथ ही व व्यवस्थाओं को बेहतर भी बनाया जाये तथा सोशल डिस्टेंस पूरी तरह से बना रहे। बाहर घूमते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के दिये निर्देश ,अनावश्यक लोग घरों से बाहर घूमते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। घरों में रहकर लाकडाउन का पालन के साथ-साथ अपने को खुद को सुरक्षित व अजीजो को कोरोना जैसी महामारी से बचाया जा सकता है। बच्चों और बुजुर्गो का घरों से बाहर बिलकुल न निकलने दें। सेनेटाइजर व साबुन से बार-बार हाथों को धोए बात करते समय एक मीटर का फासला रखा जाये एवं मास्क से अपने मुंह ढकने सहित इस बीमारी से बचने के लिए बताया गये सभी निर्देशों का पुर्णतः पालन किया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समिति को आगाह किया कि लांक डाउन के दौरान आने वाले विभिन्न प्रदेशों से उन लोगों पर निगाह रखी जाए और सभी का ब्यौरा स्थानीय प्रशासन को और उनके प्रतिनिधि को देने का कार्य करें।

0 टिप्पणियाँ