हैरिंगटन गंज ब्लाक के रनापुर गांव में घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को बधाया ढाढ़स
50 वर्षीय लेखपाल श्यामसुंदर मौर्या सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील में थे कार्यरत
ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में हुई मौत
मिल्कीपुर
एक सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय लेखपाल श्यामसुंदर मौर्या के निधन पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री श्री यादव ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया तथा परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया ।
हैरिंगटन ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत रनापुर निवासी श्यामसुंदर मौर्या सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्य थे। वे सुल्तानपुर से ड्यूटी करने साथी लेखपाल के साथ जयसिंहपुर तहसील जा रहे थे । रास्ते में टाटिया नगर चौराहे के पास अनियंत्रित एक मैजिक वाहन उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों लेखपाल बुरी तरीके से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।किंतु हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही लेखपाल श्यामसुंदर मौर्या की मृत्यु हो गई। उनके एक पुत्र व दो पुत्री हैं ।
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने लेखपाल श्यामसुंदर मौर्या के घर रनापुर पहुंचकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। पूर्व मंत्री श्री यादव के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरालाल गौतम,शनी सिंह, मुकेश सिंह, पूर्व प्रधान राम मूरत, धर्मपाल यादव, लहूरी चौहान, साईं यादव, छोटे लाल चौहान व अन्य लोग मौजूद थे ।



0 टिप्पणियाँ